October 18, 2026

राष्ट्रीय कत्थक कौशल महोत्सव में माही पाठक को द्वितीय स्थान, मुंगेली का बढ़ाया मान

0
IMG-20250806-WA0919.jpg

मुंगेली/रायपुर । राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कत्थक कौशल महोत्सव 2025 में मुंगेली की उभरती कत्थक नृत्यांगना माही पाठक ने जूनियर वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता कृष्णा ललित कला महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित की गई, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय मंच पर दिखी माही की चमक

माही पाठक ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी भाव-भंगिमा और नृत्य कौशल से निर्णायकों का दिल जीत लिया। इससे पहले भी माही और उनकी बहन स्नेहा पाठक राजनांदगांव, भिलाई और पुणे में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य स्पर्धाओं में क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

माही की पारिवारिक पृष्ठभूमि

माही पाठक इस वर्ष आत्मानंद स्कूल, मुंगेली से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं और अब उच्च शिक्षा की ओर बढ़ रही हैं।
उनके पिता पंडित राजू पाठक और माता स्वीटी पाठक हैं। माही को नृत्य की प्रेरणा और प्रशिक्षण अपनी बहन स्नेहा शर्मा से मिला, जो स्वयं एक प्रतिभाशाली कत्थक नृत्यांगना हैं।

जिले में खुशी की लहर

माही पाठक की इस उपलब्धि पर जिले के कलाकारों, संगीत प्रेमियों और नागरिकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
यह सफलता न केवल पाठक परिवार बल्कि पूरे मुंगेली जिले के लिए गर्व का विषय है। माही की यह उपलब्धि जिले की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed