October 18, 2026

गौवंश संरक्षण को लेकर विहिप ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, गौशालाओं को लेकर की ये प्रमुख मांगें

0
IMG-20250806-WA0804.jpg

मुंगेली । विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी मुंगेली ने गौवंश की सेवा, सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। विहिप प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर को सौंपा, जिसमें गौपालन प्रोत्साहन, गौशालाओं की व्यवस्था और अवैध मवेशी तस्करी पर रोक जैसे कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

गौपालन को मिले अन्य पशुपालन जैसी सब्सिडी

विहिप ने ज्ञापन में मांग की कि गौपालन समितियों और व्यक्तिगत गौपालकों को भी मुर्गीपालन, मछलीपालन व बकरीपालन के समान सब्सिडी और प्रोत्साहन दिया जाए, ताकि गौवंश संरक्षण को आत्मनिर्भरता से जोड़ा जा सके।

गौशालाएं अतिक्रमण से मुक्त हों, चरने की व्यवस्था बने

ज्ञापन में आग्रह किया गया कि जिला प्रशासन मौजूदा गौशालाओं और चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराए, और प्रत्येक गांव व शहर में गायों के चरने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बेरोजगार युवाओं को मिले गौशालाओं का प्रबंधन

गौशाला संवर्धन योजना लागू कर, उनका संचालन स्थानीय बेरोजगार युवा समूहों को सौंपने और सरकार से प्रोत्साहन राशि देने की भी मांग की गई।

गोबर गैस संयंत्र और सौर पंप की व्यवस्था हो

विहिप ने कहा कि गौपालक समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर गैस संयंत्र, सौर पंप व गौ-आधारित उत्पाद निर्माण हेतु मशीनरी और प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।

तस्करी और वध पर सख्त कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में मवेशियों की तस्करी और वध में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई, साथ ही देशी नस्लों को प्राथमिकता देने की भी अपील की गई।

ग्राम पंचायतों की भूमिका को मिले मजबूती

विहिप ने मांग की कि पंचायती राज अधिनियम और राज्य नीति निर्देशक सिद्धांतों के तहत मनरेगा योजना से गौवंश संरक्षण के कार्यों को जोड़ा जाए।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे विहिप पदाधिकारी

ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश सोनी, पद्मराज सिंह, यशवंत सिंह, भैयालाल परिहार, प्रकाश संतवानी, ब्रजेश शर्मा व खेमेश्वर पुरी गोस्वामी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed