सीपत-बलौदा मार्ग पर ट्रेलर ड्राइवर से लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । सीपत थाना क्षेत्र के खाड़ा कोलवासरी मोड़ पर ट्रेलर चालक से मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल, 1300 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दो प्रकरणों में कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. सूरज यादव पिता बालाराम यादव (उम्र 22 वर्ष)
2. शिवम दास मानिकपुरी उर्फ बबली उर्फ विशु, पिता लक्ष्मण दास मानिकपुरी (उम्र 21 वर्ष)
3. बंधन निषाद, पिता माधव निषाद (उम्र 20 वर्ष), निवासी ईमली डुग्गू, थाना सिटी कोतवाली, जिला कोरबा
घटना का विवरण
प्रार्थी नरेंद्र कुमार लहरे (24), निवासी लेवई नवापारा, थाना बलौदा, ट्रेलर में कोयला लेकर दीपका से जयरामनगर पहुंचा था और वहां से खाली ट्रेलर लेकर कोरबा लौट रहा था। रात करीब 1 बजे जब वह ग्राम खाड़ा कोलवासरी मोड़ के पास पहुंचा, तभी तीन युवकों ने ब्लैक-सिल्वर पैशन प्रो मोटरसाइकिल को ट्रेलर के सामने अड़ा दिया और ट्रेलर रोककर पैसे की मांग करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसकी शर्ट की जेब से एक सैमसंग मोबाइल और ₹1300 नकद लूट लिए।
इसी दौरान एक अन्य प्रार्थी निवासी परसाही ने भी मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे दोनों मामलों को जोड़ते हुए सीपत पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने लूट की वारदात कबूल की।
बरामद सामान
दो मोबाइल फोन (सैमसंग और रियलमी), अनुमानित कीमत ₹25,000
नकदी ₹1300
वारदात में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल
साइकिल गियर से बना पंचा (हथियार)
पुलिस टीम को मिली सफलता
पूरे मामले में निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्साल, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा और शैलेन्द्र कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
