October 19, 2026

तारबाहर थाना क्षेत्र में धारदार हथियारों के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

0
IMG-20250806-WA1017.jpg

बिलासपुर पुलिस का असामाजिक तत्वों पर करारा प्रहार, शहर में सुरक्षा अभियान तेज

बिलासपुर । शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तारबाहर थाना क्षेत्र से तीन बदमाशों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर की गई, जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक के बाद एक दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा।

तीन युवकों को बटनदार चाकू के साथ पकड़ा गया

गठित पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर तीन युवकों को प्रतिबंधित बटनदार फोल्डिंग चाकू के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार हथियार जब्त किए गए, जिन पर आर्म्स एक्ट के तहत तीन अलग-अलग अपराध क्रमांक दर्ज किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1. सैय्यद शाद अली, 21 वर्ष, निवासी एकता चौक, तालापारा


2. सुरेश पटेल, 35 वर्ष, निवासी पटेल मोहल्ला, तोरवा


3. आदिल खान, 25 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, तालापारा



इन तीनों के खिलाफ अलग-अलग अपराध क्रमांक 248, 249 और 250/2025 के तहत मामला दर्ज कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक कार्यवाही की गई।

दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस टीम ने दो अन्य संदिग्धों को चिन्हित कर उन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है, जो संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।

1. विरेंद्र कुमार गेंदले, निवासी दर्रीघाट, थाना मस्तूरी


2. साजन सिंह ठाकुर, निवासी भवानी नगर, सिरगिट्टी

पुलिस का संदेश – असामाजिक तत्वों पर रहेगी सख़्त नजर

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी। अपराधियों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed