October 19, 2026

साय सरकार के फैसले हर वर्ग के हित में” — भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल

0
IMG-20250804-WA0941.jpg


मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है। चाहे किसान हों, युवा, खिलाड़ी, महिलाएं या मजदूर — सरकार की योजनाएं सबको लाभ पहुंचा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सतत अग्रसर है।

खनिज नीति: गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

रत्नावली कौशल ने कहा कि साय मंत्रिमंडल द्वारा संशोधित खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 से त्रिस्तरीय पंचायती राज की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अब न्यूनतम 70% राशि को पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, रोजगार, स्वच्छता आदि बुनियादी क्षेत्रों में खर्च किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस नीति से गांव और कस्बों की आधारभूत ज़रूरतें पूरी होंगी और खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता आएगी।

ई-नीलामी से रेत माफिया पर लगाम

भाजपा नेत्री ने कहा कि रेत खदानों की ई-नीलामी से रेत के काले कारोबार पर प्रभावी रोक लगेगी। इससे आम लोगों को कम कीमत पर रेत उपलब्ध होगी और सरकारी/निजी निर्माण कार्यों की लागत भी घटेगी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में सुकमा में 45 लाख रुपए मूल्य की अवैध रेत जब्ती इसका प्रमाण है कि यह निर्णय व्यावहारिक तौर पर असर दिखा रहा है।

किसानों को मिलेगा वाजिब मुआवजा

सरकार के भूमि अधिग्रहण संबंधी फैसले को रत्नावली कौशल ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अब अधिग्रहित भूमि पर 500 मीटर की सीमा की बाध्यता समाप्त कर संपूर्ण भूमि का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे किसानों को पूर्ण और न्यायसंगत मुआवजा मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह फैसला कई वर्षों से चली आ रही किसानों की पीड़ा को समाप्त करेगा।

राज्य को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी

रत्नावली कौशल ने नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर-3, परसदा में 7.86 एकड़ भूमि क्रिकेट अकादमी के लिए आवंटन के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को आभार

इन सभी निर्णयों के लिए रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया और उन्हें जनहितैषी एवं दूरदर्शी निर्णयों के लिए साधुवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed