October 19, 2026

राजपत्रित अधिकारी संघ जिला शाखा पुनर्गठित

0
IMG_20250805_080617_464.jpg



मुंगेली ।  छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ जिला शाखा मुंगेली की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय के आगर सभा कक्ष में संपन्न हुई। जिसमें नवीन अधिकारियों को सदस्यता अभियान अंतर्गत संघ से जोड़ा गया। तत्पश्चात सर्व सम्मति से सेवानिवृत्ति एवं स्थानांतरण के फलस्वरूप रिक्त पदों पर क्रमशः वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश सिंह राजपूत जिला कोषालय अधिकारी, उपाध्यक्ष पद पर जे. एस. ध्रुव प्राचार्य, शा.उ.मा.शा. करही एवं सचिव पद पर एच. के. डड़सेना जिला खाद्य अधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्यो में श्रीमती संजुला शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी, किशोर प्रभात सिंह महाप्रबंधक उद्योग व व्यापार एवं एस. के. वाद्यकार प्राचार्य शा.उ.मा.शा. पदमपुर का चयन किया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 22 अगस्त 2025 को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आव्हान पर जिले में सामूहिक अवकाश लेकर कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सभी को अपील किया जायेगा तथा विगत वर्षों की भांति सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित अधिकारियों का सामूहिक विदाई समारोह एवं नवपदस्थ राजपत्रित अधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया जावेगा। आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं संगठन की मजबूती हेतु सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष डॉ आई. पी. यादव ने किया। इस अवसर पर चयनित पदाधिकारियों सहित एम.आर. तिग्गा उप संचालक कृषि एवं महासचिव, उत्तम कुमार दुबे सहा. प्रबंधक एवं कोषाध्यक्ष, सी.के.धृतलहरे जिला शिक्षा अधिकारी, आलोक श्रीवास्तव एवं कार्य. सक्रिय सदस्य महादेव यादव जिला प्रवक्ता, सुजीत कुमार सिंह सहा. संचालक जनसंपर्क, एन. के. पुरले तहसील अध्यक्ष मुंगेली, वशिष्ट प्रताप सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed