October 19, 2026

बछेरा शाला में शिवलिंग अभिषेक एवं श्रावण झूला उत्सव: छात्रों ने श्रद्धा व उल्लास से मनाया अंतिम सावन सोमवार

0
IMG_20250805_080216_361.jpg



मुंगेली ।  शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचद्रव्य से शिवलिंग अभिषेक और श्रावण झूले का आयोजन शिक्षकों लक्ष्मीकांत जड़ेजा व सरिता पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने शिव उपवास रखकर घर से स्वयं निर्मित शिवलिंग लाकर जल, दूध, दही, घी और शहद से विधि-विधान से अभिषेक किया। साथ ही कुमकुम, चंदन, पुष्प और दीपक से पूजन किया गया। माता यशोदा, राधा-कृष्ण के प्रतीकों के साथ श्रावण झूले की पूजा कर सभी ने आनंदपूर्वक झूला झुलाया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक राजकुमार साहू, जागेश्वर साहू सहित शिक्षक विनोद साहू, त्रिलोक साहू, बम्लेश्वरी यादव और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन में धार्मिक भावना के साथ-साथ शिक्षा, राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक रुचि की झलक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed