October 19, 2026

गांजा तस्करी का खुलासा: मस्तुरी पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ फरार आरोपी को दबोचा

0
IMG-20250731-WA0956.jpg





बिलासपुर | जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मस्तुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 20 किलो 100 ग्राम गांजा, एक कार और मोबाइल के साथ तीसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल ₹7.11 लाख मूल्य के अवैध सामग्री को जब्त किया है। फरार चल रहे अदीप उर्फ टेंगना वर्मा (उम्र 44 वर्ष) को ग्राम बिरकोना थाना कोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दो आरोपियों को पहले ही न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही

पंजी क्रमांक: 429/2025
धारा: 20(B), 29 NDPS Act
जप्त सामग्री:
▪️ गांजा – 20.100 किग्रा (कीमत ₹2.01 लाख)
▪️ मोबाईल – ₹10,000
▪️ वेगनआर कार – ₹5 लाख
कुल जप्ती मूल्य: ₹7,11,000

मुखबिर की सूचना पर की गई रेड

1 जुलाई 2025 को मस्तुरी पुलिस को सूचना मिली थी कि नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा, ग्राम पंधी (थाना सीपत), वेगनआर कार (सीजी 10 बीक्यू 9133) में गांजा लेकर बरगढ़ (उड़ीसा) से गनियारी, कोटा की ओर जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार तथा डीएसपी मस्तुरी एल.सी. मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेंकर के नेतृत्व में टीम ने जयरामनगर, रलिया तिराहा में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।

कार से 20.100 किग्रा गांजा, मोबाइल और वाहन सहित माल बरामद किया गया। आरोपी नीरज वर्मा (20 वर्ष) को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पिछले 4 वर्षों से गांजा तस्करी में लिप्त

जांच में एक अन्य आरोपी विनोद कुमार औधोलिया को भी धरमजयगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पिछले 4 वर्षों से गांजा की अवैध तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की। तीसरे फरार आरोपी अदीप वर्मा की गिरफ्तारी के साथ इस गिरोह के एक बड़े हिस्से पर शिकंजा कसा जा चुका है।

फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed