October 19, 2026

पूर्व आरक्षक ने निवेश के नाम पर की ठगी, बिलासपुर पुलिस ने दबोचा
कार और ढाई लाख रुपये लेकर हुआ था फरार, एक साल बाद गिरफ्त में आया आरोपी

0
IMG-20250731-WA0951.jpg

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व निवेश के नाम पर ठगी कर फरार हुए पूर्व आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी श्रीकांत मार्को ने कार लगाने और लाभ कमाने का झांसा देकर एक युवक से ढाई लाख रुपये नगद और टाटा जेस्ट कार लेकर फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उसे बंधवापारा स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आदित्य श्रीवास्तव (32), निवासी तुलसी आवास, राजकिशोर नगर ने 3 फरवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी श्रीकांत मार्को, पूर्व आरक्षक, उसका जान-पहचान का है। श्रीकांत ने पीएचई विभाग में गाड़ी लगाने और अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उससे 2,50,000 रुपये नगद और टाटा जेस्ट कार ली थी। कई महीनों तक आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 176/2024 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। दिनांक 30 जुलाई 2025 को सूचना मिली कि आरोपी श्रीकांत मार्को अपने घर बंधवापारा आया हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed