October 20, 2026

तेज रफ्तार वाहन से मवेशियों की मौत का मामला: लापरवाह पशुपालक गिरफ्तार

0
IMG-20250731-WA0993.jpg

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-200 (नया 49) पर मवेशियों के सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले दो पशुपालकों को गिरफ्तार किया है। घटना 28 जुलाई की है, जब कड़ार-सारधा चौक के पास एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 19 गायें घायल हो गईं, जिनमें से कई की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के संबंध में चकरभाठा पुलिस ने अपराध क्रमांक 292/2025 के तहत धारा 281, 325 बी.एन.एस. और मोटर व्हीकल एक्ट 184 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान सामने आया कि तीन मवेशी मालिकों ने अपने पशुओं को बिना देखरेख के खुला छोड़ दिया था, जिससे यह हादसा हुआ। इसमें ग्राम कड़ार निवासी कमलेश्वर वर्मा (उम्र 75 वर्ष) की दो गाय और विजय वर्मा (उम्र 62 वर्ष) की एक गाय दुर्घटना का हिस्सा थीं।

पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बी.एन.एस. की धारा 291 के तहत आरोपियों को 30 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिससे मवेशी मालिकों को चेतावनी मिल सके कि लापरवाही से पशुओं को सड़क पर छोड़ने की प्रवृत्ति गंभीर परिणाम ला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed