गाली-गलौज और हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सकरी क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी खुर्द स्थित साबिर गैराज के पास एक युवक पर नुकीली वस्तु से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार, 31 जुलाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपी वर्मा अपने दोस्तों के साथ गैराज के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान मोहम्मद ईशराक अली नामक व्यक्ति शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब गोपी वर्मा ने उसके आपत्तिजनक व्यवहार का विरोध किया तो आरोपी ने अपने पास रखी नुकीली वस्तु से उस पर हमला कर दिया।
हमले में गोपी वर्मा को कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों द्वारा उसे तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही थाना सकरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आरोपी मोहम्मद ईशराक अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
