October 19, 2026

‘सियान चेतना अभियान’ का रतनपुर में भव्य आयोजन, बुजुर्गों को मिला सम्मान और संवाद का मंच

0
IMG-20250801-WA0123.jpg

बिलासपुर। बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान को केंद्र में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा ‘सियान चेतना अभियान’ अब एक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी क्रम में अभियान का सातवां चरण रतनपुर के भीम चौक स्थित आत्मानंद कन्या विद्यालय में संपन्न हुआ, जहां नगर के दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और संवाद का मंच देना था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में संचालित इस पहल के जरिए पुलिस अब बुजुर्गों से नियमित संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनने और जरूरत के अनुसार सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा ने अपने संबोधन में कहा—
“यह सिर्फ अभियान नहीं, हमारी मानवीय जिम्मेदारी है। बुजुर्गों ने अपना जीवन परिवार और समाज के लिए समर्पित किया है। अब हमारी बारी है कि हम उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन दें।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस अब औपचारिक सीमाओं से आगे बढ़कर संवेदनशीलता के साथ समाज के बुजुर्गों के प्रति जिम्मेदारी निभा रही है।

वरिष्ठ नागरिक कांफ्रेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश देवरस ने अभियान को प्रेरणादायक बताते हुए कहा—
“बुजुर्ग हमारे समाज की नींव हैं। उनका अनुभव और मूल्य हमारे सांस्कृतिक अस्तित्व का आधार है। यह अभियान समाज को याद दिलाता है कि बुजुर्गों का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है।”

इस अवसर पर चंद्रप्रकाश देवरस, अरविंद दीक्षित, थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अन्य गणमान्य नागरिक तथा करीब 100 वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed