October 19, 2026

देशबंधु प्रतिभा प्रोत्साहन कोष द्वारा कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, मुंगेली के अधिष्ठाता डॉ. जितेन्द्र सिन्हा को “प्रो. विजयलक्ष्मी शर्मा स्मृति प्राध्यापक सम्मान-2025” से किया गया सम्मानित

0
IMG-20250801-WA0161.jpg

मुंगेली/रायपुर। देशबंधु प्रतिभा प्रोत्साहन कोष, देशबंधु कॉम्पलेक्स रायपुर द्वारा आयोजित एक गरिमामयी सम्मान समारोह में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, मुंगेली (छ.ग.) के अधिष्ठाता डॉ. जितेन्द्र सिन्हा को “प्रो. विजयलक्ष्मी शर्मा स्मृति प्राध्यापक सम्मान-2025” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉ. सिन्हा को उनकी एकाग्रता, कर्मनिष्ठा, अनुकरणीय सेवा भावना, दीर्घकालिक सेवा एवं नई पीढ़ी को उच्च संस्कार प्रदान करने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। शैक्षणिक और नैतिक मूल्यों को समर्पित उनका कार्यक्षेत्र आज के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम, रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा, और देशबंधु समूह के अध्यक्ष शिव टावरी मंच पर उपस्थित रहे। कई शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. सिन्हा के शैक्षणिक नेतृत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उनके निरंतर प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिन्हा का कार्य न केवल शिक्षण बल्कि समाज में नैतिक शिक्षा की पुनर्स्थापना का भी प्रतीक है।

डॉ. जितेन्द्र सिन्हा ने यह सम्मान अपने विद्यार्थियों, शिक्षकों और पूरे महाविद्यालय परिवार को समर्पित करते हुए इसे टीमवर्क का परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed