October 19, 2026

संत रामपाल जी की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ के तहत ज़रूरतमंद बुजुर्ग को सहायता, “रोटी, कपड़ा, मकान और शिक्षा” के संकल्प को मिला नया आयाम

0
IMG-20250731-WA0718.jpg

मुंगेली। संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ के अंतर्गत मानवता की सेवा का एक और उदाहरण मुंगेली जिले में सामने आया है। ग्राम किरना, पोस्ट पंडरभट्ठा, ब्लॉक मुंगेली निवासी प्रीतम पटेल (उम्र 67 वर्ष) को भोजन, वस्त्र और बिस्तर जैसी बुनियादी सहायता प्रदान की गई। यह सहायता “रोटी, कपड़ा, शिक्षा और मकान – सबको देगा कबीर भगवान” इस संकल्प के तहत दी गई।
प्रीतम पटेल की स्थिति अत्यंत दयनीय है – वे दोनों आंखों से देखने में असमर्थ हैं, आय का कोई साधन नहीं है और न ही परिवार में कोई सहारा। सरकारी योजनाओं से वंचित यह बुजुर्ग वर्षों से दूसरों की दया पर निर्भर जीवन जी रहा था। न जमीन है, न बैंक बैलेंस, न ही कोई पशुधन – जीवन की हर जरूरत उसके लिए संघर्ष बन चुकी थी। इस मानवीय संकट को समझते हुए अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत उसे पर्याप्त राशन, आरामदायक चारपाई और आवश्यक वस्त्र प्रदान किए गए। यह कदम न केवल तत्काल राहत देने वाला है, बल्कि जीवन को गरिमामय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। देशभर में संत रामपाल जी के अनुयायी इस संकल्प के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी बुनियादी ज़रूरतों को पूरा कर रहे हैं। यह अभियान केवल दान तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और करुणा पर आधारित एक सशक्त आंदोलन है, जहां हर व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाने की भावना है। प्रीतम पटेल को मिली सहायता इस बात का उदाहरण है कि संगठित और संवेदनशील प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। अन्नपूर्णा मुहिम के तहत यह सेवा देश के विभिन्न हिस्सों में निरंतर जारी है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा, बेघर या अशिक्षित न रहे। सेवा कार्य में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: तरुण दास भास्कर, मुरली गबेल, विश्वनाथ साहू, अकास भास्कर, भागवत साहू, बेदराम साहू, दुजराम साहू, राकेश गबेल सहित अन्य सेवादार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed