October 19, 2026

पैसे न देने पर युवक पर चाकू से हमला, सरकंडा पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी दबोचा

0
IMG-20250730-WA0958.jpg

बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र के जबड़ापारा में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। सरकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे प्रार्थी पवन उर्फ राजा मरकाम (उम्र 27 वर्ष), निवासी जबड़ापारा, दुकान बंद कर बाहर खड़ा था, तभी नशे में धुत आरोपी राजेश केंवट उर्फ छोटू (उम्र 24 वर्ष), निवासी राजस्व कॉलोनी, गीता पैलेस के पास, वहां आया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा।

पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी के सीने, हाथ की कलाई, कुल्हे और अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अप. क्र. 1036/2025, धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई, जिन्होंने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर बंधवापारा क्षेत्र में घेराबंदी की गई और आरोपी राजेश केंवट उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, और उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed