October 20, 2026

नाबालिग छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, सकरी पुलिस की कार्रवाई

0
IMG-20250730-WA0975.jpg

बिलासपुर। थाना सकरी क्षेत्र के एक शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार की गंभीर शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राम मूरत कौशिक (उम्र 55 वर्ष), निवासी सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर, मूल निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर के रूप में हुई है।

दिनांक 24 अप्रैल 2025 को विद्यालय के प्रधान पाठक ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कुछ छात्राओं ने शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ और अनुचित यौन व्यवहार की शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच प्रारंभ की और पीड़ित छात्राओं के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।

अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। सकरी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 30 जुलाई 2025 को उसे घेराबंदी कर विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और बच्चों की सुरक्षा के प्रति कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed