October 19, 2026

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, एक साल बाद ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस को मिली सफलता
सरकंडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं दर्ज

0
IMG-20250727-WA0595.jpg

बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र से लगभग एक साल पूर्व लापता हुई नाबालिक बालिका को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कवर्धा से बरामद कर लिया है। बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी अजय कुमार ठाकुर (26 वर्ष, निवासी मठपारा कवर्धा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने 3 मई 2025 को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष 10 माह की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसे आशंका थी कि कोई अज्ञात युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 363, 366, 376(2)(एन) भादवि एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा बच्चों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर 23 जुलाई को सूचना मिली कि अपहृत बालिका कवर्धा में एक युवक के साथ है। सूचना पर तत्काल एक टीम गठित कर कवर्धा रवाना की गई।

पुलिस टीम ने टावर लोकेशन के आधार पर दबिश देकर बालिका को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी अजय कुमार ठाकुर को 25 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed