October 19, 2026

हत्या का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250727-WA00211.jpg

बिलासपुर – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हत्या के फरार तीस हजार रूपये के ईनामी आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु नवागढ़ पुलिस टीम को सौंप दिया।
                                           इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया आथ प्रातः जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना नवागढ़ , पुलिस चौकी संबलपुर के बारह वर्ष की बच्ची के हत्या के तीस हजार रुपये  के ईनामी फरार आरोपी शनिचरी नदी किनारे इश्तहार में दिये हुलिया के अनुसार शनिचरी नदी किनारे घुमते हुये दिखा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली के पेट्रोलिंग पार्टी के आरक्षक रत्नाकर सिंह , राधारमण पटेल , विरेन्द्र सिंह एवं डायल 112 चालक शंभू बैस को सूचना तस्दिक हेतु रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर उक्त हुलिया के व्यक्ति को पकड़कर थाना लाया गया , जिसने पूछताछ में अपना नाम सोहन राजपूत पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरी चौकी संबलपुर थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा छ.ग. को होना बताया। जो थाना नवागढ जिला बेमेतरा के अपराध क्रमांक 40 / 2025 धारा 103 (1) बीएनएस के फरार आरोपी होना पाये जाने से इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे. ) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल निर्देश पर जिला बेमेतरा पुलिस को सूचना दी गई , जिस पर जिला बेमेतरा पुलिस के द्वारा हत्या के तीस हजार रुपये के ईनामी फरार आरोपी को थाना सिटी कोतवाली के द्वारा थाना नवागढ़ पुलिस टीम को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौपा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय , प्रधान आरक्षक लेखक. रमेशचंद्र आदिले , आरक्षक रत्नाकर सिंह , राधारमण पटेल , विरेन्द्र सिंह एवं डायल 112 चालक शंभू बैस का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

सोहन राजपूत पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी – सोनपुरी , चौकी – संबलपुर , थाना – नवागढ़ , जिला – बेमेतरा (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed