October 19, 2026

एसएसपी विजय अग्रवाल ने ली काईम डायजेस्ट की समीक्षा बैठक

0
IMG-20250727-WA0623.jpg

दुर्ग – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (भापुसे) विजय अग्रवाल के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग , भिलाई नगर , छावनी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन , धमधा के रीडर का मीटिंग लिया गया। मीटिंग के दौरान अनुभाग के काईम डायजेस्ट का समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान एक वर्ष से अधिक लंबित अपराध , चालान एवं धारा 173(8) जा. फौ./193(9) बीएनएसएस के अंतर्गत लंबित चालानों का शीघ्र निराकरण करने तथा तथा एक्सीडेंट के अपराध में विवेचकों से IRAD एवं EDAR का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार हिट एण्ड रन के मामलों का भी शीघ्र निराकरण करने को कहा गया , जिससे पीड़ितों को समय पर सहायता राशि मिल सके। अपराध एवं अपराधियों पर कडी निगरानी रखने एवं जनसंपर्क बढ़ाने के लिये थाना क्षेत्रांतर्गत बीट प्रणाली तैयार कर थाना में पदस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारी की कार्य के प्रति जिम्मेदारी तय करने हिदायत दिया गया। उक्त मीटिंग में सदानंद विंध्याराज उप पुलिस अधीक्षक यातायात , निरीक्षक अम्बिका प्रसाद ध्रुव पुलिस अधीक्षक रीडर तथा सभी अनुभाग के रीडर उपस्थित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed