October 19, 2026

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के दो आरोपी जेल दाखिल

0
IMG-20250727-WA0632.jpg

सक्ती – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर अपने घर के सामने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे दो आरोपियों को हसौद पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
                                                        इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये हसौद थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने अरविन्द तिवारी को बताया कि अवैध शराब , जुआ , गांजा बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में गत दिवस मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमोदा मे आरोपी बुधराम जाटवर अपने घर के सामने गली में एवं आरोपी जेठूराम जाटवर अपने घर के सामने नहर पार में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से). , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर सुमित गुप्ता (रा. पु. से.) को सूचना के बारे में अवगत कराकर कुशल दिशा निर्देशन प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही किया गया। ग्राम अमोदा में आरोपी बुधराम जाटवर के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 900 रूपये और जेठूराम जाटवर के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700 रूपये दोनों आरोपियों से कुल जुमला 16 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1600 रूपये को जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 129/2025 , 130/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हसौद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही निरीक्षक नरेंद्र यादव थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में किया गया , जिसमें सउनि बिसोहन चंद्रा , प्रधान आरक्षक नंदूराम साहू , आरक्षक घनश्याम पाण्डेय , कमलेश धारिया , राजेन्द्र कुर्रे , शिवगोपाल रात्रे और महिला आरक्षक गुरबारी दिनेश का सराहनीय योगदान रहा। इसी तरह से अवैध शराब , गांजा एवं जुआ के विरूद्ध हसौद पुलिस की कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी –

बुधराम जाटवर पिता रम्हाई जाटवर उम्र 54 वर्ष और जेठूराम जाटवर पिता रम्हाई जाटवर उम्र 49 वर्ष दोनो निवासी – ग्राम अमोदा , थाना – हसौद , जिला – सक्ती (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed