October 19, 2026

एसपी अंकिता शर्मा ने स्टार लगाकर बढ़ाया पदोन्नत अधिकारियों का सम्मान

0
IMG-20250610-WA0766.jpg

सक्ती – राज्य शासन के द्वारा विगत दिवस 06 जून को राज्य भर के 46 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश में सक्ती जिला के तीन निरीक्षक बृजेश तिवारी , श्रीमती सतरुपा तारम और विवेक शर्मा को भी उप पुलिस अधीक्षक कै पद पर पदस्थ किया गया। आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा ने तीनों पदोन्नत निरीक्षकों को स्टार और केप लगाकर उन्हें विधिवत उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकार के रूप में पुलिस विभाग में शामिल किया। एसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने अनुपम पहल करते हुये पदोन्नत अधिकारियों के परिजनों को भी इस सुअवसर पर स्टार सेरेमनी में शामिल किया। तीनों अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक महोदया ने बधाई देते हुये अपने नवीन कर्तव्यों का निर्वाहन जिम्मेदारी और निष्पक्षता से करने की सीख भी दी। इस अवसर पर एएसपी हरीश यादव , एसडीओपी सक्ती मनीष कुंवर तथा जिले के थाना प्रभारीगण और कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed