October 20, 2026

दाऊपारा में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

0
IMG_20250725_180859.jpg

मुंगेली । दाऊपारा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान राजू यादव उर्फ धनीराम, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी राम गोपाल तिवारी वार्ड के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed