October 20, 2026

गांजा बिक्री करने के दो आरोपी जेल दाखिल

0
IMG-20250725-WA0784.jpg

दुर्ग – मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर गांजा रखकर बिक्री करने के दो आरोपियों को थाना छावनी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
                                                 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार आज मुखबिर से सी मार्ट राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भिलाई में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रख कर बिक्री करने की सूचना पर बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां दो व्यक्तियों मो. कैफ अब्बासी और उस्मान कुरैशी के कब्जे से एक खाखी रंग के चार पैकेट में सेलोटेप से लपेटा नमी एवं बीज युक्त हरीपत्ती दानेदार मादक पदार्थ जैसा गांजा कुल वजनी 21.393 किलोग्राम कीमती करीब 2,12,000 रूपये एवं बिक्री से नगदी रकम 1,000 रूपये को छावनी पुलिस द्वारा बरामद की गई। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के पाये जाने से अपराध क्रमांक 391/25 धारा 20(ख) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये थाना छावनी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना छावनी उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय , सउनि ईतवारी डेहरे , विजय शुक्ला , आरक्षक त्रिलोक भाटी , आरक्षक छत्रपाल बिसेन , आरक्षक महताब अहमद , एसीसीयू भिलाई से सउनि गुप्तेश्वर यादव , आरक्षक अमित सिंह और भावेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण –

मो. कैफ अब्बासी पिता मो.जाहिद उम्र 23 वर्ष पता कस्बा फलौदा दरबार  मोहल्ला के पास तहसील मवाना थाना कस्बा फलौदा जिला मेरठ (उ.प्र.) और उस्मान कुरैशी पिता इस्लाम कुरैशी उम्र 22 वर्ष पता कुरैशियान मोहल्ला मरगज मजिस्द के पास बरनवाँ थाना बिनौली जिला बागपथ (उ.प्र.)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed