October 19, 2026

ऑपरेशन बाज का असर: अवैध कारोबारी अब वनांचल की ओर, खुड़िया बना नया अड्डा

0
IMG-20250725-WA0327.jpg

मुंगेली/खुड़िया।  मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत जिले में अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

शहर के नगरीय क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई से जुआ, सट्टा और शराबखोरी जैसी गतिविधियों में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई है।

कार्रवाई के डर से अब अवैध तत्वों ने नगरीय क्षेत्र छोड़कर बनांचल व पिकनिक स्पॉट्स की ओर रुख करना शुरू कर दिया है।

खास तौर पर खुड़िया डेम और उसके आस-पास का वन क्षेत्र अब इन शौकीनों के लिए नया सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है।

रविवार को सुबह से देर शाम तक बड़ी संख्या में नगर से लोग खुड़िया की ओर जाते देखे गए, जो वहां नशाखोरी और जुआ जैसे कृत्य अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और जुए पर रोक लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

नगरीय क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के चलते अब अपराधियों की गतिविधियाँ जंगलों और सुनसान इलाकों में स्थानांतरित हो रही हैं।

पुलिस विभाग अब बनांचल क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ाने और कार्रवाई की रणनीति पर कार्य कर रहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि शहर ही नहीं, अब दूरस्थ और पिकनिक स्थलों पर भी निगरानी और सख्ती जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed