October 19, 2026

तखतपुर पुलिस की कार्यवाही: अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250724-WA1077.jpg

तखतपुर। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत तखतपुर पुलिस ने एक युवक को 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो हरे रंग की प्लास्टिक जरीकेन में भरी शराब और कुल 650 रुपये मूल्य का मसरूका बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान प्रहार के तहत अवैध नशीले पदार्थों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में 22 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम साल्हेकापा धनुवार पारा निवासी आकाश धनुवार (उम्र 25 वर्ष) अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा है।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी। रेड कार्यवाही में आरोपी को मौके से पकड़ा गया और उसके पास से दो 5-5 लीटर क्षमता वाली जरीकेनों में भरा कुल 6.5 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी आकाश धनुवार के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्यवाही में थाना तखतपुर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed