October 19, 2026

कोटा पुलिस की कार्यवाही: 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250724-WA1079.jpg

कोटा। पुलिस द्वारा नशा विरोधी चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर सफलता मिली है। ग्राम धनरास निवासी राधेश्याम ध्रुवे को 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की कीमत करीब ₹1600 आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धनरास में एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बेच रहा है।

सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा) श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर तत्काल ग्राम धनरास में रेड की गई। मौके पर आरोपी राधेश्याम ध्रुवे (उम्र 35 वर्ष) को पकड़कर उसके कब्जे से 07 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग, प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा, आरक्षक रामलाल सोनवानी, सनत मिरी एवं खेमंत पाल की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed