October 19, 2026

सीपत पुलिस की बड़ी कार्यवाही: मवेशी तस्करों को किया गिरफ्तार, 17 मवेशी और वाहन जब्त

0
IMG-20250724-WA1037.jpg

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलमला मेन रोड के पास मवेशियों की तस्करी करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 17 नग मवेशी एवं एक स्वराज माजदा वाहन (क्रमांक CG 10 W 8939) जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10.67 लाख आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में भारत यादव (22 वर्ष) एवं सुरेंद्र यादव (19 वर्ष), दोनों निवासी चिल्हाटी चौकी मोपका थाना सरकंडा, शामिल हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी झलमला गांव से मवेशियों को एकत्र कर उन्हें अन्य राज्य में ले जाने की तैयारी में थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी की अगुवाई में टीम गठित की गई। तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा गया।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(ड) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जब्त किए गए सभी मवेशियों का पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें माँ भुवनेश्वरी गौशाला, ग्राम गतौरा में सुरक्षा की दृष्टि से सुपुर्द किया गया।

इस कार्रवाई में थाना सीपत पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed