चकरभाठा ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: सास, पत्नी, साढ़ू और दोस्त ने मिलकर रची थी साजिश, चार गिरफ्तार
बिलासपुर | चकरभाठा क्षेत्र में 17 जुलाई को मिले अज्ञात शव के सनसनीखेज मामले में बिलासपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक की पहचान साहिल पाटले के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसकी पत्नी, सास, साढ़ू और एक दोस्त ने मिलकर पारिवारिक विवाद के चलते की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या की पृष्ठभूमि: पुलिस के अनुसार मृतक साहिल पाटले (24 वर्ष), निवासी मोहनपुर, वर्तमान में कालिका नगर, तिफरा में रह रहा था। वह शराब का आदी था और पत्नी के साथ आए दिन विवाद करता था। पत्नी वर्षा खुंटे ने यह बात अपनी मां सरोजनी खुंटे को बताई। दोनों ने मिलकर राजाबाबू खुंटे और विकास आदिले के साथ हत्या की साजिश रची।
हत्या का तरीका: 17 जुलाई को आरोपी साहिल को मोटरसाइकिल से हिर्री माइंस के पास ले गए। वहां पहले शराब पिलाई गई और नशे की हालत में पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छुपाने के लिए चेहरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया।
पुलिस कार्रवाई: 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने और टेक्निकल इनपुट की मदद से शव की पहचान और आरोपियों की शिनाख्त की गई।
एसीसीयू बिलासपुर और थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम ने मामले का खुलासा किया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सरोजनी खुंटे (सास)
2. वर्षा खुंटे (पत्नी)
3. राजाबाबू खुंटे (साढ़ू)
4. विकास आदिले (साढ़ू का दोस्त)
जब्त सामग्री:
पल्सर मोटरसाइकिल CG 11 BJ 1748
हत्या में प्रयुक्त पत्थर
4 मोबाइल फोन
सम्मानित टीम:
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में इस सफलता पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी अनुज कुमार, सीएसपी रश्मीत कौर चावला, निरीक्षक उत्तम साहू, तथा 20+ पुलिसकर्मियों की टीम को सराहना व पुरस्कार की घोषणा की गई है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
