October 20, 2026

पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु बैठक आयोजित

0
IMG-20250721-WA0933.jpg

बिलासपुर। जिला पुलिस बिलासपुर द्वारा आज दिनांक 21 जुलाई को परामर्शदात्री एवं कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के थाना, चौकी, शाखा, कार्यालय और पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक तक के अधिकारी-कर्मचारी गूगल मीट के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस दौरान पुलिस कैंटीन, पुलिस हॉस्पिटल, मेडिकल भत्ता व रिइम्बर्समेंट, आवास व्यवस्था, आयुष्मान कार्ड, शिक्षा निधि जैसी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

वरिष्ठ अधिकारी ने विभिन्न थाना और इकाइयों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव प्राप्त किए। बैठक में विशेष रूप से कैशलेस इलाज, रिस्पॉन्स भत्ता, पुलिस स्कूल, तथा पुलिस अस्पताल में डेंटिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, जनरल फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और फिजियोथेरेपिस्ट जैसी सेवाएं मुहैया कराने की मांग उठाई गई।

सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार कर आवश्यक पहल की जाएगी। वर्तमान में भी पुलिस अस्पताल में जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं और आवास, मेडिकल सुविधा, पुलिस बैंक से लोन जैसी व्यवस्थाएं भी निरंतर बेहतर की जा रही हैं।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, डीएसपी रश्मित कौर चावला, डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा सहित जिले के 100 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed