उस्लापुर स्टेशन के बाहर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विवाद के कुछ घंटों के भीतर धर दबोचा
बिलासपुर। उस्लापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौच और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गौरी गणेश कॉलोनी मंगला निवासी वंश शर्मा ने अपनी स्कूटी स्टेशन के बाहर खड़ी की थी। इसी बात को लेकर पार्किंग कर्मचारियों राज मोहम्मद (21) निवासी मस्जिद चौक, राजकिशोर नगर एवं विरेंद्र यादव (23) निवासी वायरलेस कॉलोनी ने प्रार्थी से गाली-गलौच कर मारपीट की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 835/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला कायम करते हुए दोनों आरोपियों को 21 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा आरोपियों पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सतत निगरानी और चेकिंग की जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
