October 20, 2026

बिलासपुर शहर के ट्रैफिक पर सख्ती, SSP रजनेश सिंह ने किया प्रमुख मार्गों का निरीक्षण

0
IMG-20250718-WA0783.jpg

बिलासपुर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और अव्यवस्थित आवागमन को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, डिवाइडर कटिंग स्थानों और यू-टर्न प्वाइंट्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे एवं अन्य यातायात अधिकारियों की उपस्थिति में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़कों के गीले सोल्डर और जलभराव के कारण मार्गों पर ट्रैफिक व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को चौकस रहने और किसी भी गड़बड़ी की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

रॉन्ग साइड वाहन चलाना, नो पार्किंग में गाड़ियाँ खड़ी करना और डिवाइडर में अनाधिकृत कटिंग जैसी गतिविधियाँ लगातार ट्रैफिक व्यवस्था में अड़चन बन रही हैं। SSP सिंह ने ऐसे स्थानों की पहचान कर वहां बैनर, माइक प्रचार और सख्त चालानी कार्रवाई की बात कही।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सरकंडा रोड के दोनों ओर फुटपाथ व्यवसायियों एवं दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है और आवागमन में परेशानी हो रही है। ऐसे में सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि मुख्य मार्ग को अवरुद्ध न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि अनाधिकृत यू-टर्न की वजह से वाहन रॉन्ग साइड में चलने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसके समाधान हेतु अब शहर में निर्धारित यू-टर्न प्वाइंट्स चिन्हित किए जाएंगे, जिससे यातायात अनुशासन और सुगमता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed