October 19, 2026

घर में अकेली महिला से छेड़खानी, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250718-WA0763.jpg

बिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में एक महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मस्तुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी यश सिंह चौहान (उम्र 27 वर्ष), निवासी रिस्दा, थाना मस्तुरी द्वारा 11 जुलाई 2025 को एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ इज्जत लूटने की नियत से छेड़खानी की गई थी। घटना के समय महिला घर में अकेली थी — उसकी सास खेत में, ससुर मेहमानी में और पति रायपुर में था।

आरोपी ने पंख बनाने के बहाने घर में प्रवेश किया और जब महिला ने विरोध किया, तो उसे घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता डर के कारण तुरंत रिपोर्ट नहीं कर पाई और घटना की जानकारी 14 जुलाई को अपने पति को फोन पर दी। 17 जुलाई को पति के घर लौटने पर दोनों थाना मस्तुरी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक मस्तुरी एल.सी. मोहले के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी मस्तुरी की टीम द्वारा आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18 जुलाई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed