October 19, 2026

डायल-112 बना जीवनदायिनी – प्रसव पीड़ा में तड़प रही महिला ने पुलिस वाहन में दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

0
IMG-20250718-WA0591.jpg

बिलासपुर। डायल-112 की तत्परता और संवेदनशीलता ने एक बार फिर जिंदगी बचाई है। थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत सेंदरी बस स्टैंड के पास प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला की समय पर मदद कर डायल-112 की टीम ने रास्ते में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

घटना MBP-18-07.2025/17 के अंतर्गत दर्ज की गई है। बताया गया कि महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी और परिजनों के पास अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। इसी बीच डॉयल-112 को सूचना दी गई, जिस पर तत्काल कोनी ईगल-1 वाहन को मौके पर रवाना किया गया।

आरक्षक जितेन्द्र यादव और चालक गौकरण साहू द्वारा समय पर पहुंचकर महिला को वाहन में परिजनों के साथ अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में पीड़ा बढ़ने पर परिजनों के अनुरोध पर वाहन को रोका गया। डायल-112 की टीम ने तत्काल डिलीवरी के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई, जिसके बाद परिजनों की सहायता से वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया।

डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को आवश्यक प्राथमिक उपचार और बेहतर देखभाल हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

महिला और परिजनों ने बिलासपुर पुलिस एवं डायल-112 टीम का आभार जताया और सेवा भावना की सराहना की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए आरक्षक की पीठ थपथपाई और प्रशंसा करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की।

पुलिस की अपील:

बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में, चाहे अपराध से जुड़ी हो या स्वास्थ्य से संबंधित, तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें। पुलिस हर परिस्थिति में जनसेवा के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed