October 19, 2026

तखतपुर बेलसरी रोड की बदहाल स्थिति: गड्ढों में पलटा ई-रिक्शा, बड़ा हादसा टला

0
IMG-20250718-WA0527.jpg

तखतपुर। बेलसरी रोड की जर्जर हालत एक बार फिर हादसे का कारण बनी। सड़क में जगह-जगह गड्ढों में भरे पानी के कारण आज एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सवारियों को केवल मामूली चोटें आईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बेलसरी रोड की हालत कई महीनों से खराब है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। सड़क पर पानी भरे गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ई-रिक्शा सड़क के गहरे गड्ढे में चक्का फंसने से पलटा। तुरंत स्थानीय लोगों ने पहुंचकर घायलों की मदद की और रिक्शा सीधा किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed