October 19, 2026

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल दाऊपारा में फेमेक्स एण्ड कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित।

0
IMG_20250718_123309_662.jpg

मुंगेली । पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा मुंगेली में फेमेक्स एण्ड कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम अंतर्गत प्राकृतिक आपदा, आग लगने, भूकम्प से बचाव व सुरक्षा के संबंध में एनडीआरएफ की टीम द्वारा निरीक्षक पी.के.बारिक के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि यदि कोई भूकम्प या अन्य किसी आपदा में फंसे लोगों के लिए किस प्रकार का बचाव एवं राहत कार्य किया जाता है। जिसमें जानकारी दी गई कि हम अपने घर या अपने आस-पास घटित दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के रूप में दी जा सकने वाली जरूरी सहायता की विस्तृत जानकारी के साथ मॉक ड्रील कराया गया। साथ ही सीपीआर, एफबीएओ, ब्लीडिंग कंट्रोल, फॉयर एक्सीग्यूटर, सर्पदंश, आकाशीय बिजली आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती पार्वती पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुंगेली होरी सिंह ठाकुर, एबीईओ श्रीमती विमित्रा घृतलहरे की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एनडीआरएफ टीम निरीक्षक, उप निरीक्षक विकास शर्मा, आरक्षक आशादीप त्रिपाठी, मधुसूदन, हरिओम शर्मा, एस.के.बैठा ने प्रशिक्षण दिया।  प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं जिज्ञासा के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर रोचक प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का शाला प्राचार्य डॉ.आई.पी.यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सीखे गए ज्ञान का क्रियान्वयन अपने स्तर पर आवश्यकतानुसार करने हेतु प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम मे स्कूल की ओर से व्याख्याता महादेव यादव, पंकज मिश्रा, श्रीमती सांत्वना दत्ता, वंदिता गुप्ता, रूही फातिमा, हरिशंकर गुप्ता, शबनम बानों, पारूल ओझा, रंजीता केवट, सहित दोनो माध्यम के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed