October 19, 2026

संरक्षा के 04 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

0
IMG-20250717-WA0724.jpg

बिलासपुर ।  संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं । इसके साथ ही मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान सजगता एवं सतर्कता के साथ उत्कृष्ट संरक्षित कार्य का निर्वहन करते हुये बेहतर संरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है ।
           इसी कड़ी में विगत दिनों ट्रेन मैनेजर खरसिया श्री रामनारायन द्वारा कार्य के दौरान बगल वाली लाईन में आ रही मालगाड़ी के एक वैगन में हॉट एक्सल देखकर सतर्कता दिखाते हुये तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबन्धितों को देकर गाड़ी की संरक्षा सुनिश्चित की गई ।
        इसी प्रकार विगत दिनों ट्रेन मैनेजर उस्लापुर श्री प्रमोद कुमार पटेल एवं ट्रेन मैनेजर उस्लापुर श्री आशीष ध्रुव द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी के एक वैगन से भारी ऑइल रिसाव होते हुये देखकर सतर्कता दिखाते हुये तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबन्धितों को देकर गाड़ी की संरक्षा सुनिश्चित की गई ।
इसी प्रकार ट्रेक मेंटेनर दर्रीटोला श्री तुल बहादुर घाले  ने कार्य के दौरान रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरा देखा तथा तत्काल ट्रैक को सुरक्षित कर इसकी सूचना सर्व संबन्धित अधिकारियों को दिया |  इस प्रकार इनकी सजगता से संरक्षा सुनिश्चित हुई ।
इस प्रकार इन चारों संरक्षा प्रहरियों की सजगता व सतर्कता भरे कार्य से गाड़ियों की संरक्षित परिचालन सुनिश्चित हुई | इनके इस त्वरित संरक्षित कार्य के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार के लिए वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन द्वारा अनुशंसा की गई |
      आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल ने इन चारों संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी उत्कृष्ट, सराहनीय व संरक्षित भरे कार्य की प्रशंसा की गई तथा इसी उत्साह के साथ भविष्य में भी कार्य करते रहने की शुभकामनायें दी गई । इस अवसर पर वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed