October 20, 2026

NDPS एक्ट का 10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, लालपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0
IMG_20250717_122555_768.jpg

मुंगेली । थाना लालपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2016 से NDPS एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार 10 वर्षों बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (आईपीएस) के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक एस. आर. घृतलहरे के निर्देशन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 132/16 धारा 20(B) NDPS एक्ट में नामजद आरोपी नंदू सिंह ठाकुर पिता गजाधार सिंह (उम्र 46 वर्ष), निवासी बीजा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर – पिछले 10 वर्षों से स्थाई वारंटी के रूप में फरार चल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना लालपुर पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की पतासाजी की। अंततः दिनांक 16 जुलाई 2025 को पुलिस टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक रधुवीर, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर (क्रमांक 362) और आरक्षक गुलाबचंद (क्रमांक 190) की विशेष भूमिका रही। टीम के प्रयास की जिलेभर में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed