October 19, 2026

ऑपरेशन तलाश: गुजरात से नाबालिक बालिका बरामद, मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

0
IMG_20250717_122648_129.jpg

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुजरात के सूरत शहर से नाबालिक अपहृता बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी के साथ दो सहआरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 मई 2025 को एक प्रार्थी ने सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 194/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम को गुजरात के सूरत रवाना किया गया, जहां से दिनांक 13 जुलाई 2025 को शिव कृपा सोसायटी, मोरा टेकरा, सूरत से नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी कल्लू अहिरवार (उम्र 21 वर्ष, निवासी उर्दमउ, जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश) ने उसे बहला-फुसलाकर भगाया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके अतिरिक्त दो अन्य आरोपियों –

1. लोकेश्वर चतुर्वेदी उर्फ सोनू (उम्र 25 वर्ष, निवासी कपुआ, थाना पथरिया, मुंगेली),
2. रामराज घृतलहरे (उम्र 24 वर्ष, निवासी घुठेली, थाना सिटी कोतवाली, मुंगेली) –
ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 N 7221 (प्लसर) से भगाने में सहायता की थी। मामले में गंभीर धाराएं धारा 87, 64(2)(ड), 5(ठ), 3(5) BNS एवं 6 POCSO एक्ट जोड़ी गईं। तीनों आरोपियों को दिनांक 16 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. यादव सहित रोशन टंडन, चन्द्र कुमार ध्रुव, रामकिशोर कश्यप, मनोज टंडन, परमेश्वर जांगड़े, रवि श्रीवास, संजय यादव, योगेश यादव, जितेन्द्र राजपूत, विकास ठाकुर, राहुल ठाकुर एवं महिला आरक्षक नंदनी साहू का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed