October 19, 2026

ग्राम कुकुसदा में आबकारी विभाग की दबिश, 50 लीटर कच्ची शराब व 400 किलो लाहन जब्त

0
IMG_20250717_122458_815.jpg

मुंगेली। जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग मुंगेली को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम कुकुसदा में की गई छापेमार कार्रवाई में 50 लीटर कच्ची महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की गई है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 16 जुलाई 2025, बुधवार को ग्राम कुकुसदा, थाना पथरिया में संयुक्त दबिश दी गई।

इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी उम्मी रूमा, वृत्त मुंगेली प्रभारी जयसिंह मरकाम, अमित शाह, एवं पुलिस चौकी साकेत प्रभारी माधव टांडिया तथा उनकी टीम शामिल रही।

कार्रवाई के दौरान 50 लीटर कच्ची महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लाहन मौके से जब्त किया गया। आरोपी धमेंद्र खाण्डे, पिता जन्तराम खाण्डे, निवासी कुकुसदा, थाना पथरिया को मौके से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(2), एवं 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

आबकारी विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी हो, तो तत्काल विभाग को सूचित करें। विभाग की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed