प्राणघातक हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग – पुराने विवाद को लेकर आपसी रंजिश के चलते धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने के आरोपी को थाना अमलेश्वर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 14 जुलाई को फोन के माध्यम से हुसैन मोहम्मद निवासी झींठ के द्वारा डॉयल 112 में कॉल कर सूचना दिया गया कि इसका लड़का इकबाल मोहम्मद अपनी पान दुकान में बैठा था तभी उसके भाई का लड़का अनीस उर्फ हनीफ मोहम्मद अपनी मोटरसायकल से आया। इकबाल से अपनी पत्नि के साथ एक साल पूर्व विवाद हुआ था , जिससे आरोपी की पत्नि घर छोड़कर चली गई थी। आहत इकबाल मोहम्मद द्वारा आरोपी की पत्नि को आरोपी के पिता से फोन पर बात कराया था इसी बात को लेकर नाराज होकर इकबाल को जान से मारने की फिराक में था। आरोपी अनीस उर्फ हनीफ मोहम्मद इकबाल को देखकर गाली-गुप्तार करने लगा। मना करने पर तलवारनुमा हथियार से पीछे से सिर पर हमला कर जान से मारने की नियत से कई बार वार किया। इकबाल वहीं बेहोश हो गया , जिसे सीएचसी झींठ में भर्ती कराया गया और झींठ से मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया। घटना उपरांत थाना अमलेश्वर में अपराध क्रमांक 77/2025 धारा 109 बीएनएस. कायम कर घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़ने टीम गठित कर घटनास्थल झीठ में कैंप लगाया गया। आरोपी का लोकेशन पता करने पर आरोपी बार – बार अपना लोकेशन बदल रहा था। इस बीच आरोपी का करंट लोकेशन खरोरा रायपुर पता चलने से प्रधान आरक्षक मनीष कुमार तिवारी एवं आरक्षक राकेश राजपूत को अंतिम लोकेशन पर रवाना किया गया। आरोपी को अपनी पत्नि से मिलने की सूचना पर रायपुरा चौक रायपुर में घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलेश्वर उनि रामनारायण सिंह ध्रुव , सउनि मानसिंह सोनवानी , प्रधान आरक्षक मनीष कुमार तिवारी , आरक्षक अजय सिंह , राकेश राजपुत , कुलेश्वर साहू , गौकरण बघेल , चितरंजन देवांगन , दुष्यंत लहरे थाना उतई , रमेश पांडेय , धीरेन्द्र यादव का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
अनीस उर्फ हनीफ मोहम्मद उम्र 37 वर्ष निवासी – ग्राम झींठ , थाना – अमलेश्वर , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
