October 19, 2026

लोन का राशि वसूलकर धोखाधड़ी करने का फरार आरोपी जेल दाखिल

0
IMG-20250715-WA08951.jpg

दुर्ग – ग्राहकों से लोन राशि वसूलकर जमा नही करने और कंपनी एवं ग्राहकों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के फरार आरोपी को धमधा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
                                            वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना धमधा के अपराध क्रमांक 170/2023 धारा 420 , 408 भादवि के मामले मे विगत वर्ष 27 जून 2022 से 12 दिसम्बर 2022 के दौरान आरोपी जवाहरलाल कैवर्त घटनास्थल भारत फायनेश्यिल इन्क्लुजन लिमिटेड कपनी शाखा धमधा , जिला दुर्ग से शाखा प्रबंधक के पद मे रहते हुये शाखा के ग्राहकों से लोन का राशि वसूलकर अपने पास रख लिया एवं शाखा में जमा नही कर कंपनी व ग्राहकों के साथ 4,85,000 रूपये का धोखाधड़ी किया है। रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण का आरोपी घटना के बाद से फरार रहा था जिसे गत दिवस धमधा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

जवाहरलाल कैवर्त पिता मदनलाल कैवर्त निवासी रानीगढ़ (छुईहा) , थाना – बिलाईगढ , जिला – सारंगगढ – बिलाईगढ (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed