एसपी ने किया सिविल लाइन थाने का आकस्मिक निरीक्षण, ‘ई-साक्ष्य ऐप’ और ‘ई-समन’ पर दिए सख्त निर्देश
बिलासपुर। दिनांक 15 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सिविल लाइन थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर व ग्रामीण), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) और थाना प्रभारी समेत थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने विवेचकों को सख्त निर्देश दिए कि वे जब्ती कार्यवाही में ‘ई-साक्ष्य ऐप’ का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने पूर्व में अपलोड किए गए वीडियो व डेटा को स्वयं देखा और थाना प्रभारी को प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
इसके साथ ही ‘ई-समन’ की तामील N-STEP पोर्टल के माध्यम से समयबद्ध और अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि न्यायालयीन कार्यवाहियों में किसी प्रकार का विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने BNS एक्ट के अंतर्गत दर्ज अपराधों में त्वरित विवेचना कर चालान प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए बताया कि 10 वर्ष तक की सजा वाले मामलों में 60 दिन और 10 वर्ष से अधिक सजा वाले मामलों में 90 दिन के भीतर चालान पेश किया जाए।
निरीक्षण के दौरान फरियादियों की शिकायतें भी सुनी गईं, और तत्काल निवारण हेतु दिवस अधिकारी को निर्देशित किया गया।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
