October 20, 2026

बिलासपुर में नया पुलिस कंट्रोल रूम और डायल-112 कार्यालय शुरू, जनता को त्वरित राहत मिलेगी

0
IMG-20250715-WA0978.jpg

बिलासपुर । पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं कार्यदक्ष बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा थाना सिविल लाइन परिसर स्थित पुराने नियंत्रण कक्ष को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत तारबाहर स्थित आईटीएमएस बिल्डिंग में स्थानांतरित कर उसका शुभारंभ किया गया।

आईटीएमएस भवन में पुलिस नियंत्रण कक्ष, डायल-112 और ट्रैफिक मॉनिटरिंग प्रणाली एक ही छत के नीचे कार्य करेंगे, जिससे आपसी समन्वय बेहतर होगा और किसी भी घटना पर त्वरित कार्यवाही संभव हो सकेगी। यह नई व्यवस्था जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध होगी।

नवीन भवन में पुलिस बल 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेगा, जो किसी भी सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया देगा। उद्घाटन समारोह में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल (शहर), अर्चना झा (ग्रामीण), अनुज कुमार (एसीसीयू), रामगोपाल करियारे (यातायात), नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed