October 19, 2026

आत्मानंद स्कूल मस्तुरी में छात्र जागरूकता अभियान, बच्चों को ट्रैफिक नियमों से लेकर साइबर क्राइम तक की दी गई जानकारी

0
IMG-20250712-WA0821.jpg



बिलासपुर/मस्तुरी। आत्मानंद स्कूल मस्तुरी में 12 जुलाई 2025 को छात्र जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सविता सिंह ठाकुर, एसडीओपी एल.सी. मोहले, थाना प्रभारी मस्तुरी हरिशचन्द्र टाण्डेकर, प्राचार्य जयप्रकाश ओझा, सहायक नोडल अधिकारी सतन देव जोगी (आरटीओ) सहित स्कूल के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मुख्य बिंदु:

🔹 यातायात जागरूकता:
बच्चों को बताया गया कि बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट वाहन चलाना कानूनन अपराध है। नाबालिगों को वाहन न चलाने की सख्त समझाइश दी गई।

🔹 महिला एवं बाल अपराध:
छात्रों को किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी अपने अभिभावक, शिक्षक या भरोसेमंद व्यक्ति को देने की सलाह दी गई। बाल अपराध से कैसे बचें — इस पर भी चर्चा की गई।

🔹 साइबर क्राइम:
बच्चों को सतर्क किया गया कि बैंक पासवर्ड, ओटीपी या खाता जानकारी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

🔹 नशा मुक्ति:
उम्र से पहले नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। बच्चों को शराब, गांजा, नशीली दवाइयों व इंजेक्शन से दूर रहने की अपील की गई।

🔹 सियान चेतना एवं पर्यावरण:
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व देखभाल की सीख दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण और देखभाल की अपील भी की गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों को जागरूक नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई। प्रशासन व स्कूल प्रबंधन द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed