October 19, 2026

तेज रफ्तार कार से बछड़े की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार – बिलासपुर सिटी कोतवाली की त्वरित कार्रवाई

0
IMG-20250712-WA0803.jpg

बिलासपुर। शहर के नारियल कोठी रोड पर तेज रफ्तार हैरियर कार से एक गाय के बछड़े को कुचलने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 जुलाई की शाम की है जब कार क्रमांक CG 10 BP 9908 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बछड़े को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रार्थी मोहित यादव, निवासी टिकरापारा, की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 281, 325 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 357/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालते हुए आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुशवाहा (उम्र 37 वर्ष), निवासी मधुबन रोड दयालबंद, के रूप में की।

12 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसकी हैरियर कार को जब्त कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, प्रआर विनोद यादव, गोकुल जांगड़े, धीरेंद्र सिंह, राहुल जगत और नवल पैकरा की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed