बिलासपुर पुलिस का “समग्र छात्र जागरूकता अभियान” शुरू, छात्रों को मिला यातायात से लेकर साइबर सुरक्षा तक का पाठ
बिलासपुर। यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा “चेतना अभियान” के अंतर्गत एक अनूठी पहल “समग्र छात्र जागरूकता अभियान” की शुरुआत की गई। इस अभियान का विधिवत शुभारंभ स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर में हुआ, जिसमें जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सभी विकासखंडों में प्रति शनिवार चिन्हित स्कूलों में यातायात नियम, साइबर क्राइम, महिला-बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, मोबाइल लत, पर्यावरण एवं बुजुर्गों के सम्मान जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:
विद्यार्थियों ने अतिथियों का पारंपरिक तिलक, पुष्पवर्षा व आरती से स्वागत किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, गीत, नृत्य के माध्यम से जागरूकता संदेश दिए।
जिला न्यायालय की न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी रिया चक्रवर्ती व अन्य विशेषज्ञों ने विधिक जानकारी दी।
आरटीओ विभाग ने लर्निंग लाइसेंस कैंप लगाया और मौके पर छात्रों को लाइसेंस वितरित किए।
“आओ सवेरा कल अपना” व “सियान चेतना” के तहत मोबाइल की लत से मुक्ति और बुजुर्गों के प्रति संवेदना जैसे मुद्दों पर संवाद हुआ।
अंत में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली निकाली।
प्रमुख वक्तव्यों में कहा गया:
एसपी रजनेश सिंह ने कहा—”जागरूक समाज ही सच्ची नागरिकता निभा सकता है।”
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सावधानी व सुरक्षित जीवनशैली को अपनाने की शपथ दिलाई।
आगामी महीने का रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत जिलेभर में हर शनिवार यह अभियान चलेगा।
इस आयोजन में यातायात पुलिस, महिला बाल विकास, RTO, विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और नागरिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
