October 20, 2026

कांग्रेस ने किया था बिजली बिल हाफ भाजपा ने डेढ़ साल में बढ़ाया: संजय यादव

0
IMG-20250712-WA06361.jpg

मुंगेली ।  जिला महामंत्री संजय यादव ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी की निंदा करते हुए कहा है कि जब हमारी सरकार थी तो हमने बिजली बिल हाफ किया था और भाजपा की सरकार डेढ़ साल में तीसरी बार बिजली की दर में बढ़ोतरी कर रही है। छत्तीसगढ़ विद्युत विनियामक आयोग ने लोगों को तगड़ा झटका दिया है। घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपयोग में 10 पैसे से लेकर 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की घोषणा की गई है।डबल इंजन की सरकार ने जनता, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों को बिजली बिल रेट का डबल झटका दिया है। विनियामक आयोग का मुख्य कार्य बिजली के क्षेत्र में नियम, दर एवं गुणवत्ता को नियंत्रित करना है, जबकि आयोग वर्तमान सरकार के नेतृत्व में दरों में वृद्धि कर रहा है। नियम जनता के हितों के विपरीत बनाए जा रहे हैं और गुणवत्ता का तो पता ही नहीं है। श्री यादव ने कहा कि 18 माह की विष्णुदेव सरकार ने तीसरी बार बिजली की दरों में वृद्धि की है। किसान, गरीब और मध्यम वर्गीय महंगाई से परेशान हैं। स्कूल फीस बढ़ने के बाद बिजली का दर बढ़ने से लोग और अधिक परेशान हो गए हैं। भूपेश सस्कार ने बिजली बिल हाफ योजना लागू की थी, जिससे गरीब, किसान और जनता को राहत मिली थी, लेकिन साय सरकार की नई योजना चल रही है ‘बिजली रहेगी गुल, बिल आएगा फुल। जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा और शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने भी बिजली दरों में बढ़ोतरी की निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed