October 19, 2026

सिरगिट्टी क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, जंगल में मिला शव — पुलिस जांच में जुटी

0
image_search_1752468352333.jpg

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत नयापारा स्थित जंगल के पास एक युवक का शव 12 जुलाई 2025 को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मृतक की पहचान कैलाश ध्रुव (उम्र 27 वर्ष), निवासी नयापारा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैलाश 11 जुलाई की रात अपने कुछ साथियों के साथ घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सघन सर्चिंग की, जहां जंगल के पास उसका शव मिला।

घटना की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों की पहचान कर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed