तखतपुर के पाली गांव में सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, पुलिस ने लिया संरक्षण में”
तखतपुर | तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में एक नवजात शिशु के सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना बुधवार सुबह की है, जब पाली चौक पर कुछ लोगों ने बच्चे के रोने की धीमी आवाज सुनी।
आवाज की दिशा में बढ़े लोगों को सड़क किनारे कपड़े में लिपटा हुआ एक नवजात शिशु रोता हुआ मिला। तत्काल जूना पारा पुलिस चौकी को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने टीम भेजकर बच्चे को सुरक्षित उठवाया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
बच्चे की हालत देखकर उसे बॉटल से दूध पिलाया गया, फिर नियमानुसार बिलासपुर स्थित एडॉप्शन सेंटर (गोद ग्रहण केंद्र) भेजा गया है।
पुलिस ने अज्ञात महिला/माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है:
“बच्चे को किसने फेंका, इसका पता लगाने के लिए आसपास के CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।”
यह घटना मां की ममता और सामाजिक चेतना पर बड़ा सवाल उठाती है। जिस मां को शास्त्रों में भगवान के समान कहा गया है, वहीं मां अपने ही कलेजे के टुकड़े को बेसहारा छोड़ गई।
समाजसेवियों और नागरिकों ने भी इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से मांग की है कि दोषी को जल्द से जल्द पहचानकर कड़ी कार्रवाई की जाए।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
