October 19, 2026

फर्जी दस्तावेज़ से की पैतृक ज़मीन की रजिस्ट्री, पांच आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250707-WA0731.jpg

बिलासपुर । थाना सरकंडा पुलिस ने पैतृक ज़मीन का फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पंजीकृत अपराध:
अपराध क्रमांक 934/2025
धारा – 318, 338, 336(3), 340, 3(5), 61(2) बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ मंगलदास पिता डहकुदास, उम्र 75 वर्ष, निवासी माहुली, बलरामपुर
2️⃣ राम गोविंद पटवा पिता वासुदेव पटवा, उम्र 39 वर्ष, माहुली, बलरामपुर
3️⃣ अनुज कुमार मिश्रा पिता स्व. अशोक मिश्रा, उम्र 35 वर्ष, राजकिशोर नगर, बिलासपुर
4️⃣ प्रियांशु मिश्रा पिता वीरेन्द्र मिश्रा, उम्र 30 वर्ष, अभिषेक विहार फेस-2, बिलासपुर
5️⃣ राहुल पटवा पिता रामलाल पटवा, उम्र 31 वर्ष, अटल आवास, उसलापुर, बिलासपुर

घटना का विवरण:
प्रार्थी प्रकाश दुबे, निवासी जूना बिलासपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पैतृक भूमि, खसरा नंबर 672, रकबा 56 डिसमिल, ग्राम खमतराई (पटवारी हल्का क्रमांक 25) में स्थित है। प्रार्थी के पिता के निधन के बाद भूमि का नामांतरण उसकी माता और उसके नाम पर दर्ज था।

दिनांक 30 मार्च 2025 को उसे जानकारी मिली कि उक्त भूमि का फर्जी तरीके से विक्रय कर दिया गया है। भू-स्वामी के स्थान पर एक फर्जी व्यक्ति भैयालाल सूर्यवंशी को खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री अनुज मिश्रा के नाम की गई थी। गवाह के रूप में राहुल पटवा और अभिषेक दुबे शामिल थे।

फर्जीवाड़े की पूरी योजना:
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि रजिस्ट्री कराने हेतु भैयालाल दुबे के स्थान पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को लाकर खड़ा किया गया। यह भूमिका निभाने के लिए आरोपी राहुल पटवा ने अपने साले राम गोविंद पटवा को सक्रिय किया, जिसने आरोपी मंगलदास (75 वर्ष) को बलरामपुर से बिलासपुर लाकर रजिस्ट्री कार्यालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय एवं सउनि देवेन्द्र तिवारी की टीम ने आरोपियों को पकड़ा।

अनुज मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा और राहुल पटवा को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि मंगलदास और राम गोविंद पटवा को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस का सख्त संदेश:

“धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की किसी भी कोशिश को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed